Happy Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 50 वर्षों बाद ऐसे विशेष संयोग पर मनाया जाएगा। इस बार रक्षा बंधन रविवार (22 August 2021) को मनाया जाएगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व श्रवण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जो कि इस बार 22 अगस्त 2021 को है। ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन ग्रह एवं नक्षत्रों का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन घनिष्ठा नक्षत्र के साथ ही शोभन योग है। शोभन योग से शुभता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस दिन पूर्णिमा तिथि का मान शाम 5:31 बजे तक एवं धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 7:38 बजे तक है। चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे।
Happy Raksha Bandhan 2021 Wishes:
चंदन का टीका औ रेशम का धागा,
सावन की सुगंध औ बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद और बहन का प्यार,
मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार!!
-Happy Raksha Bandhan
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी,
बहने के पवित्र प्यार की दुआ है राखी।।
-Happy Raksha Bandhan
भगवान हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने मां को बनाया
और मां हर वक्त हमारे साथ नहीं हो सकती,
इसीलिए भगवान ने बहन को बनाया!!
-Happy Raksha Bandhan
रंग बिरंगे मौसम में, सावन की घटा छाई !
खुशियों की सौगात लेकर बहना राखी बांधने आई !!
बहनों के हाथों से सजा आज भाई की कलाई !
सभी देश वासियों को रक्षाबंधन की बधाई…!!
-Happy Raksha Bandhan
Leave a comment